फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मेरठ कैमरा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के समय में क्लब के सदस्यों ने राधा गार्डन स्थित पार्क में पौधरोपण किया। दोपहर के समय में गढ़ रोड स्थित पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए फोटोग्राफी पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता विश्व मोहन नौटियाल ने फोटोग्राफी के मूलमंत्रों को सरल भाषा में समझाया। अमित पुरी भारत यादव व अरहंत जैन ने बच्चों का लाइट, एंगल व कैमरों के बारे में जानकारी दी। समारोह में सुरेंद्र, अजय देव, राकेश, नितिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें