परीक्षितगढ़- पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू के आवास पर गुजंन शर्मा द्वारा सामुहिक रक्षा बंधन क
परीक्षितगढ़। नगर में पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन टीपू के आवास पर गुंजन शर्मा ट्रस्ट द्वारा 21 बहनों को मिठाई व उपहार देकर सामूहिक रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी बहन गुंजन शर्मा का कोरोना में निधन हो गया था। वह उनकी इकलौती बहन थी। उसी की याद में गुंजन शर्मा ट्रस्ट बनाकर प्रतिवर्ष बहनों को उपहार भेंटकर रक्षाबंधन का सामूहिक त्योहार मनाया जाता है और अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। इस अवसर पर व्यापार संघ के महामंत्री शुभम वशिष्ठ, सचिन त्यागी, सुदेश गुर्जर, गजेंद्र गुर्जर, सुंदर गुर्जर, टिंकू शर्मा, नरेश प्रजापति, आशीष त्यागी, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, अनु गर्ग, सेलक राम सल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे।