सरूरपुर। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्म
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज के संस्थापक का जन्म दिवस संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विजेता छात्र व छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक कुंवर मोहम्मद अली ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य अकील अहमद ने छात्रों को चौधरी बशीर खां की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस समय हर्रा में चौधरी बशीर खां ने कॉलेज की स्थापना की थी। उस समय क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था। कॉलेज की स्थापना होने से कस्बा हर्रा में शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति ने जन्म लिया। कॉलेज के पूर्व छात्र जो वर्तमान में भारतीय सेना में अपना योगदान दे रहे हैं उन्हें प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।