मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई।
प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षकों के साथ श्रृद्धासुमन अर्पित किए। जयंती पर इस संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अंदर एकता, जिज्ञासा, ज्ञान और छोटे कस्बे के मिले-जुले संस्कार थे। उन्होंने कहा कि यदि सूर्य की तरह चमकना चाहते हो तो सूरज की तरह जलना होगा। वह टीचर स्टूडेंट के सदा हिमायती रहे। छात्रों को उनके आदर्श सिद्धांतों को जीवन में गृहण करने के लिए आह्वान किया। एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने यातायात नियमों से संबंधित रंगोली बनाई और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, कैप्टन दीपक कुमार, कैप्टन मोहम्मद जैकी, संगीता, वसीम खान, आशीष शर्मा आदि मौजूद है।