माछरा। कंपोजिट विद्यालय अमरपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत मीना का जन्मदिन मनाया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगेराम एवं अन्य अध्यापिकाओं ने मीना दिवस पर विद्यालय में मीना मेला, पोस्टर प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित कराई। मीना एवं उसके मित्र मिट्ठू के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की प्रेरणा दी जाती है। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के सभी जूनियर विद्यालयों में मीना का जन्मदिवस मनाया गया।