फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनाई फूलों की होली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon, 02 Mar 2026 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जगन्नाथ पुरी स्थित संतोष वाटिका में सोमवार को हेल्थ एंड फिटनेस सोसायटी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए फूलों की होली खेली। संस्था अध्यक्ष विपुल सिंघल ने सभी से प्राकृतिक रंगों के उपयोग, फूलों की होली खेलने व पानी का कम-से-कम उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को समाचार पत्रों के माध्यम से समाज और विश्व की जानकारी प्राप्त करने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभी ने फूलों की होली खेली और व्यंजनों का आनंद लिया। विपुल सिंघल, रेखा चौधरी, रीमू गर्ग, गरिमा, संगीता, अम्बरीष, अजय सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें