दौराला- विकास खंड दौराला में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। विकास खंड दौराला के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा अपनी मातृ भाषा को अपनाया और विदेशों में जाने पर भी हिंदी में ही भाषण दिया करते थे। कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र अहलावत, हरेंद्र चौधरी, रवि, धर्मेंद्र, रामवीर, जयदेव, धर्मेंद्र, सतपाल, विनोद, विपिन, आजाद, प्रशांत, शिवेंद्र सिवाच, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद