फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल खोलकर मनाएं दिवाली... सेहत का भी रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दीपों का पर्व फिजा में अपनी रंगत बिखेर चुका है। आज हर उम्र के लोग नए कपड़े पहनकर लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन कर पटाखे जलाएंगे। धूमधड़ाके के बीच एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर पर्व की शुभकामनाएं देंगे, लेकिन दिवाली की ये खुशियां जरा सी नादानी में फीकी न हो जाएं, इसका ख्याल रखना होगा। लिहाजा जरूरत है कि खास सावधानी रखें, ताकि खुशी-खुशी सभी त्योहार मनाएं। चिकित्सक डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. वीरोत्तम तोमर और डॉ. तनुराज सिरोही ने सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बीमार लोग ये रखें ध्यान
अधिक धुएं वाले पटाखे न चलाएं, दमा और सांस रोगी अपने साथ इन्हेलर जरूर रखें।
दिल के मरीज कम चिकनाई का हल्का खाना खाएं
तेज आवाज के पटाखों से बचकर रहें, ये घातक हैं
जरा सी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
गर्भवती महिलाएं केवल फुलझड़ी या अनार ही जलाएं
पटाखों से सुरक्षा के लिए अपनाएं ये उपाय
पटाखों को घर के बाहर खुले मैदान या छत पर ही चलाएं
पार्क में पटाखे न चलाएं
पटाखों को मोमबत्ती या अगरबत्ती से ही जलाएं
फर्स्ट एड बॉक्स अपने पास तैयार रखें
बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें
अपने पास पानी की बाल्टी भी जरूर रखें
पटाखे से जलने पर फौरन बर्नजेल, टूथपेस्ट लगाएं
आंखों, चेहरे व शरीर को दूर रखकर पटाखे चलाएं
आंख में पटाखा जाने पर उसे मलें नहीं पानी से धोएं
सेहत की सुरक्षा के लिए ये करें...
बार-बार मीठा न खाएं
हर बार मेहमानों के साथ खुद न खाएं
त्योहार पर स्ट्रीट फूड खाने से बचें
नींद पूरी लें, घर पर गैस, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की दवा रखें
खूब पानी पीते रहें
दिल के मरीज काजू ज्यादा न खाएं, ये कॉलेस्ट्रोल बढ़ाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें