मेरठ। कोटला बाजार व्यापार संघ ने अन्य व्यापारियों के साथ नाला रोड एवं गुरुद्वारे वाली गली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने क्षेत्र में अपने खर्चे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया। कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष ऋतिक अग्रवाल, महामंत्री मोहम्मद रोशन, नितिन गुप्ता, मोहम्मद साजिद, फैसल, अरविंद, दीपक मलिक, सचिन सहित अन्य ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य सुझाव भी दिए। ब्यूरो