मेरठ। भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित रेलवे आरक्षण काउंटर का समय शाम चार बजे तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीएसयू में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी व उनके परिजन विभिन्न स्थानों से आते-जाते हैं। विश्वविद्यालय में बने रेलवे आरक्षण काउंटर से शिक्षकों, छात्रों को बहुत सुविधा मिलती है। अभी काउंटर का समय दोपहर एक बजे तक सीमित होने के कारण दोपहर बाद आरक्षण कराने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्हें अन्य आरक्षण केंद्रों पर जाना पड़ता है। काउंटर का समय शाम चार बजे तक बढ़ाने से सभी को लाभ होगा। संवाद