मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर दिसंबर-2025 के आंतरिक, बाह्य, प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड न करने वाले कॉलेजों पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने नाराजगी व्यक्त की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बार-बार निर्देश के बावजूद अभी भी 27 स्नातक और 11 परास्नातक कॉलेज अंक अपलोड नहीं कर पाए हैं। ये कॉलेज पोर्टल : https://eesuniversityweb.in/ पर जल्द अंक अपलोड कर दें। जरूरी जानकारी के लिए हेल्पलाइन: 9258933900, 9259089985, ई-मेल: helpdeskccsuwebgmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने साफ किया कि यदि अंकों के अभाव में किसी छात्र या छात्रा का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है तो संबंधित कॉलेज उत्तरदायी होगा। संवाद