मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) व उससे संबंधित कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-वन (कॉलेज कोड-631) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह रिजल्ट सीसीएसयू आधिकारिक वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधितों को सूचित किया है कि रिजल्ट केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध रहेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट चेक कर लें। संवाद