मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर (दिसंबर-2025) परीक्षाओं के लिए स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में चलने वाले परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए बाहरी वरिष्ठ केंद्र अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। विश्वविद्यालय ने एनईपी, पारंपरिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सभी परीक्षाओं के केंद्र पहले ही निर्धारित कर दिए हैं। इनमें से स्ववित्तपोषित कॉलेजों में संचालित होने वाले केंद्रों पर अब विश्वविद्यालय स्तर से बाहरी वरिष्ठ अधीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षाओं के लिए 10 केंद्र गाजियाबाद, चार हापुड़, 16 मेरठ, 10 गौतमबुद्धनगर, 18 बुलंदशहर और 10 केंद्र बागपत में बनाए गए हैं। संवाद