सीसीएसयू परीक्षा में नकल करते पकड़े गए सात नकलची
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से चल रही परीक्षाओं में मंगलवार को सचल दस्ते ने सात नकलचियों को पकड़ा है। समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर ने बताया कि सचल उड़दस्ता दल के सदस्य डॉ. स्नेहवीर सिंह पुंडीर, डॉ. गौतम बैनर्जी, डॉ. जगवीर सिंह आदि ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 छात्र-छात्राओं को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इनके पास हाथ से लिखी पर्चियां और गाइड के पृष्ठ पाए गए। ऐसे छात्र-छात्राओं के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 46 ऐसे छात्र-छात्राओं को पकड़ा जिनके पास स्मार्ट वॉच और प्रश्न पत्र और हाथ पर परीक्षा से संबंधित कुछ सामग्री अंकित थी। इनको कड़ी चेतावनी दी गई जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करें। संवाद