मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं का स्क्रूटनी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। समन्वयक स्क्रूटनी के पत्र के अनुसार पेज नंबर 128 पर क्रमांक 5-2022/1534 से 1539 तक के आवेदनों का रिजल्ट जारी किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं के अंक बढ़े हैं या किसी तरह परिवर्तन हुआ है, उन्हें नई मार्कशीट लेने के लिए पुरानी मूल अंकतालिका और स्क्रूटनी आवेदन पत्र की कॉपी लेकर सहायक कुलसचिव (गोपनीय) कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा करानी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बिना मूल मार्कशीट जमा किए नई अंकतालिका जारी नहीं की जाएगी। छात्रों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द कार्यालय पहुंचकर अपना अपडेटेड रिजल्ट और नई मार्कशीट प्राप्त कर लें, ताकि आगे की पढ़ाई या नौकरी में कोई दिक्कत न हो। संवाद