मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से 17 मई को आयोजित सिस्टम मैनेजर पद की भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान करने के निर्देश दिए हैं। जारी सूचना के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो वह अपने साक्ष्यों सहित 20 मई तक ई-मेल आईडी dswccsuniversity.ac.in पर इसे दर्ज करा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद