मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम ओपन मेरिट 26 अक्तूबर को जारी की जाएगी, जिसमें महाविद्यालयवार पंजीकृत किंतु अप्रवेशित छात्रों की पूर्ण सूची जारी कर दी जाएगी। इसके ऑफर लेटर अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से 26 अक्तूबर को दस बजे से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अपने चयनित महाविद्यालयों में 27 तक जमा करके अभ्यर्थी प्रति प्राप्त कर लें। 26 व 27 अक्तूबर को जमा हुए ऑफर लेटर की विश्वविद्यालय परिसर विभाग एवं महाविद्यालय 28 अक्तूबर को आरक्षण नियमानुसार रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन वरीयता सूची बनाकर 28 व 29 अक्तूबर तक प्रवेश करेंगे। संवाद