मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की विशेष सेमेस्टर परीक्षा जून-2026 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में एक संशोधन किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा 12 अक्तूबर से प्रस्तावित है। संशोधन के तहत दयावती कॉलेज ऑफ लॉ बैंकहंडा कुचेसर रोड चौपला स्याना रोड हापुड़ (कोड 684) के विद्यार्थियों का पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्र एमएमएच (पीजी) कॉलेज, गाजियाबाद (कोड 019) था। अब इसे बदलकर एसएसवी कॉलेज हापुड़ (कोड 028) कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों और संस्थानों के प्राचार्यों, निदेशकों, नोडल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया है कि संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएं।