फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: अब 15 फरवरी तक भरें रेगुलर-प्राइवेट परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित सभी संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 और बैक पेपर परीक्षा सत्र 2023-24 की परीक्षाएं मार्च 2025 के दूसरे सप्ताह में होंगी। इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित रेगुलर-प्राइवेट यानी संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल खोला था। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा फॉर्म 31 जनवरी तक भरे जाने थे, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं के चलते विश्वविद्यालय की ओर से इसकी तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अब 15 फरवरी तक यह परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। उक्त पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 18 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरकर परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। कॉलेजों को विद्यार्थियों द्वारा कागजातों सहित भरे गए परीक्षा फार्म का ऑनलाइन सत्यापन 20 फरवरी तक करना है। बता दें की विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 73 हजार 697 परीक्षा फॉर्म प्राइवेट और रेगुलर के भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
-डिविजन इंप्रूवमेंट प्रथम वर्ष एक
-बैक एक्जाम फॉर्म प्रथम वर्ष 4361
-मेन एग्जाम फॉर्म प्रथम वर्ष 25341
-एक्स एग्जाम फॉर्म प्रथम वर्ष 805
-एक्स एग्जाम फॉर्म द्वितीय वर्ष 1232
-डिवीजन इंप्रूवमेंट द्वितीय वर्ष 5
-बैक एक्जाम फॉर्म द्वितीय वर्ष 2985
-मेन एग्जाम फॉर्म द्वितीय वर्ष
23463
-एक्स एग्जाम फॉर्म तृतीय वर्ष 1111
-क्वालीफाइंग एक्जाम फार्म तृतीय वर्ष 30
-मेन एग्जाम फॉर्म तृतीय वर्ष
13296
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें