मेरठ। सीसीएसयू ने जून-2026 में आयोजित एमएससी एग्रीकल्चर (फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी) तथा बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) के विभिन्न सेमेस्टरों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एमएससी एग्रीकल्चर (फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी) द्वितीय सेमेस्टर और बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। बीएससी एग्रीकल्चर चतुर्थ सेमेस्टर में कॉलेज कोड 070, 118 और 698 तथा छठे सेमेस्टर में कॉलेज कोड 047, 118 और 514 के विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। संवाद