फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : ईपीएफ अवशेष का भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मेरठ मंडल ने सकारात्मक रुख अपनाया है। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह तोमर के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त सुनील यादव और सहायक आयुक्त ठाकुर महेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 1993 से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ 2014 से मिलने के बावजूद 1993 से 2014 तक के अवशेष राशि के भुगतान की मांग की गई। आयुक्त ने कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस बारे में आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में जय भगवान यादव, देवेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, विजय, महेंद्र यादव, राजेश यादव सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें