फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए तो जिम्मेदार होंगे कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों को आंतरिक परीक्षाओं के अंक अपलोड करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन पोर्टल https://ecsuniversityweb.in/ पर जल्द अपलोड किए जाएं। सीसीएसयू ने कहा कि थ्योरी परीक्षाएं शुरू होने से पहले अगर अंक नहीं डाले गए तो संबंधित छात्र-छात्राओं का पूरा रिजल्ट रोक दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज की होगी। पिछले एक महीने में पांच बार नोटिस (29 अक्तूबर से 24 नवंबर तक) देने के बावजूद कई सरकारी, ऐडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों ने अब तक कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

यह भी दिए गए निर्देश
- पूर्णांक-प्राप्तांक दो बार चेक करके ही अपलोड करें, गलती हुई तो सही नहीं हो सकेगी।
- अनुपस्थित छात्रों की लिस्ट के साथ हार्ड कॉपी गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर-40 पर जरूर जमा करें।

यदि कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन 9258933900, 9259089985 पर कॉल करें या helpdeskeesuwebgmail.com पर मेल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें