फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने सम सेमेस्टर परीक्षा के केंद्र बदले

Fri, 22 May 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित यूजी, पीजी एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षा जून-2026 के लिए कुछ महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 11 अप्रैल 2026 से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों के अतिरिक्त नए संबद्ध केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहारनपुर स्थित दून कॉलेज ऑफ एजुकेशन सुंदरपुर को गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन परीक्षा केंद्र से संबद्ध किया गया है। मुजफ्फरनगर के एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज बुढ़ाना को डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर परीक्षा केंद्र से जोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें