मेरठ। एक अगस्त से मवाना रोड स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल, गंगानगर में सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देहरादून और नोएडा रीजन के सीबीएसई से संबद्ध 100 से अधिक स्कूलों के शूटर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के शूटर भी प्रतिभाग करेंगे। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को स्कूल में एक प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। संवाद