फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात केंद्रों पर होगी सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। 22 सितंबर से शुरू होने वाली सीबीएसई कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मेरठ में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा संबंधी सभी गाइडलाइन भेज दी हैं। शुक्रवार को सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने स्कूलों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक हॉल में 12 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद पूरे परीक्षा कक्ष व फर्नीचर को सैनिटाइज कराना होगा। परीक्षा केंद्र पर कमरे कम पडे़ तो हॉल, पुस्तकालय, कॉमन रूम, प्रेक्षागृह, प्रयोगशालाओं, क्रिएटिविटी रूम में परीक्षा कराए जाई। केद्रों पर पूरी सफाई व सैनिटाइजेशन, फेस मास्क की व्यवस्था हो। केंद्र के मेडिकल रूम में बीमार छात्र के इलाज के लिए व्यवस्था व ट्रेंड नर्स होनी चाहिए। हैंडवॉश, टिशू की व्यवस्था हो। डस्टबिन पूरी तरह ढके व साफ हों। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें