मवाना। गांव समसपुर निवासी दीपक कुमार ने एसडीएम व तहसीलदार से जाति प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की है। उन्होंने 29 अगस्त को अपने बेटों पारस दीप और अविनाश के बैगा जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। दीपक कुमार का आरोप है कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण की गई थीं। इसके बावजूद संबंधित लेखपाल ने बिना कारण बताए आवेदन निरस्त कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उनका खुद का जाति प्रमाणपत्र पहले से बना है। इसकी प्रति उन्होंने आवेदन के साथ संलग्न की थी। बच्चों के स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए प्रमाणपत्र की सख्त आवश्यकता है। प्रमाणपत्र न बनने से बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। तहसीलदार निरंकार सिंह ने आला अधिकारियों से वार्ता कर जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।