फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमा एजेंट की दुकान से नकदी चोरी

विज्ञापन
दौराला - सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। स्रोत : पीड़ित
विज्ञापन
दौराला। सीएचसी दौराला के सामने स्थित बीमा एजेंट की दुकान से मंगलवार को 90 हजार की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित चंद्रपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि सीएचसी दौराला के सामने हाईवे किनारे पर उसकी बीमा की दुकान है। मंगलवार को वह कार्यालय खोलकर दुकान का ताला लगाकर मेरठ प्रिंटर ठीक कराने चला गया था। दोपहर को लौटा तो दुकान और गल्ले के ताले टूटे मिले। गल्ले में रखे 90 हजार रुपये गायब थे। उसने पड़ोसियों से जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक बाइक सवार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उसकी दुकान के पास आता दिखा और जेब में कुछ रखकर भाग गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें