मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र के इकबालनगर स्थित मोती मस्जिद का दान पात्र तोड़कर युवक ने हजारों की नकदी चोरी कर ली। करीब एक मिनट 21 सेकंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मस्जिद में पहुंचता है। दान पात्र में हाथ डालकर कुछ नकदी निकालता है। इसे जेब में रखकर दोबारा नकदी निकालता है। तीसरी बार नकदी निकालने के बाद आरोपी इत्मीनान से फरार हो जाता है। शाम को मस्जिद में लोग नमाज से लिए पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी मोहम्मद फिरोज के मुताबिक, पहले भी मस्जिद में चोरी हुई थी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।