मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर स्थित गेसूपुर पुल के पास रहने वाले अंकित शनिवार शाम परिवार के साथ फूलबाग कॉलोनी निवासी रिश्तेदार के घर पर जन्मदिन समारोह में गए थे। इसी दौरान चोरो ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से पांच हजार की नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह अंकित अपने परिवार के साथ घर लौटे। उस समय कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। संवाद