फलावदा। गांव गुडंब निवासी हरीश बताया कि बृहस्पतिवार देर रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर घर में घुस आए और चोरों ने घर में रखे करीब एक लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरी की इस घटना की परिजनों की भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग घर के पीछे वाले रास्ते पर पहुंचे तो खेत में जेवरात के खाली डिब्बे पड़े मिले। तब चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश की।