मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के भीमनगर में शनिवार रात चोर ने एक मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुराकर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग दूसरे मकान में गए हुए थे। लौटने पर वारदात का पता चला। परिवार की ओर से थाने पर तहरीर दी गई। भीमनगर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार शाम वह घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ दूसरे मकान में चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रविवार दोपहर पड़ोसी ने दरवाजे के ताले टूटे देखे तो घटना की सूचना दी। संवाद