मोहल्ला तिहाई में मकान में चोरों द्वारा तोडी गई खिडकी। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी शगुफ्ता ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी मां अफरोज काफी दिन से बीमार चल रही हैं, जिनका इलाज मेरठ स्थित नर्सिंग होम में चल रहा है। वह मां की देखभाल के लिए मेरठ गई थी और मकान में ताला लगा हुआ था। 21 जुलाई की रात करीब 9:00 बजे वह घर लौटी तो मकान की खिड़की टूटी मिली। अलमारी में रखे 1.57 लाख रुपये, सोने की नाक की लौंग, कुंडल, बाली व चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी का हार, चांदी के बूंदे, चार अंगूठी, दो हथफूल, चार बिछिया (चुटकी), दो छल्ले, एक जोड़ी सेंपल चोरी कर लिए। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कर धनराशि व आभूषण वापस दिलाए जाने की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।