फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव रसूलपुर मढ़ी में किसान वेदपाल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी दो सेफ के अंदर रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वेदपाल का बड़ा बेटा अमित सीआईएसएफ में राजस्थान और छोटा बेटा संजीव आर्मी में पंजाब में अपने परिवारों के साथ रहता है। वेदपाल अपनी पत्नी बाला देवी के साथ खेती करते हैं। वह मेरठ में शादी समारोह में गए थे। मंगलवार को उनकी पत्नी बाला देवी घर पर ताला लगाकर बीमार भतीजी को लेकर रोहटा अस्पताल गई थी। वेदपाल ने पुलिस को बताया कि इसी बीच घर में घुसे चोरों ने मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर कमरों में अलमारी से आभूषण, कपड़े और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस घटना की जांच रही है। आसपास के लोगों से भी कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें