मुंडाली। रछौती गांव में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक अमित कुमार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने विकास और दो अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। अमित ने बताया कि 6 और 7 अक्तूबर को विकास ने अपने साथियों के साथ उसे धमकाया। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।