फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज, इस वजह से हुआ एक्शन

Fri, 26 Apr 2024 12:48 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। इस वजह से यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
सुनीता वर्मा और योगेश वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद सोशल मीडिया पर वोट की अपील कर रही सपा प्रत्याशी व पूर्व महापौर सुनीता वर्मा और उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर देर रात पल्लवपुरम थाने पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

मेरठ में पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि मेरठ लोकसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी एवं पूर्व महापौर सुनीता वर्मा चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार बंद होने के बाद सोशल मीडिया पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की जा रही है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसे लेकर प्रेक्षक ने आपत्ति जताई है। इसके बाद दोनों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने पर देर रात केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें