दौराला। आइस्क्रीम फैक्टरी की आड में अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों के मामले में पुलिस ने व्यापारी मोहनलाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने व्यापारी को थाने से जमानत दे दी। सकौती स्थित आइस्क्रीम की फैक्टरी पर शनिवार दोपहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा था। छापे के दौरान पुलिस ने यहां से काफी मात्रा में अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में मोहनलाल पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए पटाखों में 19 कट्टे पटाखों से भरे हुए थे, जिनमें अलग-अलग तरह के पटाखे थे। मोहनलाल बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेचने का कार्य कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने मोहनलाल को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।