फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्रीनगर में फायरिंग और तोड़फोड़ में 22 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चला आ रहा है लंबे समय से विवादI
विज्ञापन

Iशनिवार को मारपीट और फायरिंग में एक के लगी थी गोली, तीन हुए थे घायलI
Iसंवाद न्यूज एजेंसीI
Iमेरठ। IIशास्त्रीनगर सेक्टर एक में पुलिस चौकी के पास प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में हुई तोड़फोड़ फायरिंग में पुलिस ने 15 अज्ञात और सात नामजद आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जानलेवा हमला और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सीओ सिविल लाइन को दिए हैं।I
Iनौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र के मध्य संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। जहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर उसने कार में तोड़फोड़ की और गमले तोड़ दिए थे। यहां छह राउंड फायरिंग भी की थी। गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उसके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे। I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सतेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें