फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड छाड व जानलेवा हमले में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के अनुसार बीती 27 दिसंबर की सुबह उसकी बहन चाचा के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही संदीप एवं मोनू मिलेे और उन्होंने अश्लीलता की। इसकी जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों आरोपी भाग निकले। आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गालीगलौज की। इस पर पीड़ित अपने घर लौट आए। आरोप है कि बाद में आरोपी पक्ष के रावत, उसका पुत्र मोनू, संदीप, अमन, तक्षक समेत कई अन्य लोग अवैध हथियारों से लैस होकर पीड़ित के मकान पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष के पिता समेत कई लोग घायल हो गए। उन्हें बाद में पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमले में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें