मेरठ में स्वतंत्रता दिवस पर पल्लवपुरम फेज-2 में गंदगी फैलाने पर एक स्ट्रीट डॉग्स को पीटने के मामले में वीडियो वायरल हुआ है। वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इस मामले में लोगों ने मेनका गांधी से भी शिकायत की थी।
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद देर रात आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के दौरान गंदगी फैलाने पर विजयपाल व कुछ लोगों ने स्ट्रीट डॉग्स को घेर कर लाठी-डंडों से पीटा। विजयपाल का कहना था कि डॉग्स घर के आगे गंदगी फैलाते हैं। जिस कारण बदबू से बुरा हाल रहता है। सफाई कर्मचारी भी कई-कई दिन में सफाई करने आते हैं।
वहीं मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही इस मामले में युवाओं ने एनिमल वेलफेयर के साथ काम करने वाले एनजीओ से शिकायत की है।
यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान
विजयपाल का कहना है कि कॉलोनियों में स्ट्रीट डॉग्स गंदगी करते हैं। नगर निगम के कर्मचारी न के बराबर ही कॉलोनियों में सफाई करने आते हैं। घर से निकलने वाला कूड़ा लेकर ही वह चले जाते हैं, लेकिन स्ट्रीट डॉग द्वारा घर के आगे की गई गंदगी को उन्हें खुद साफ करना पड़ता है। जिस, कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह केवल स्ट्रीट डॉग को डंडा दिखा कर भगा रहे थे।