फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूली वाहन पलटने के मामले में मुकदमा दर्ज, चालक का चालान

Sun, 22 Sep 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फुगाना में स्कूली वाहन मैजिक के दुर्घटना ग्रस्त होने के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने चालान करते हुए चालक को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


फुगाना क्षेत्र में स्टार इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों से भरे मैजिक वाहन के पलटने के बाद शुक्रवार सुबह ही पुलिस ने वाहन चालक खेडा मस्तान निवासी कपिल को हिरासत में ले लिया था। शाम के समय कार चालक आकाश ने उसके खिलाफ फुगाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया लेकिन थाने से ही जमानत दे दी।
गांव गढ़ी नौआबाद व मोहम्मदपुर रायसी से स्कूल के अठारह बच्चों को मैजिक वाहन में बैठा कर चालक स्कूल ले जाने के लिए चला था। खरड़ गांव के पास मैजिक वाहन के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके बाद यह वाहन बराबर से जा रही कार से टकरा कर कार के ही ऊपर पलट गया था। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हुए थे। कार के चालक व दो शिक्षिकाओं को मामूली चोट आई थी। मैजिक वाहन में बारह बच्चे ही बैठाए जा सकते थे लेकिन वाहन में अठारह बच्चों को बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें