बिजनौर, नगीना। एक तांत्रिक के यहां एक युवती की नागिन डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस तांत्रित की तलाश में जुट गई है।
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवती के नागिन डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो क्षेत्र के ग्राम काजीपुर इम्मा में दुकान चलाने वाले एक तांत्रिक के यहां का है। हरकत में आई पुलिस ने उस युवती को खोज निकाला, जिसका डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी सूफी साजिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
तहरीर में कहा गया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज कराने सूफी के यहां आए थे। वहां एक धुन बज रही थी, जिस पर उसकी बहन डांस करने लगी। किसी ने ऐसे मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ का कहना है कि आरोपी सूफी साजिद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।