फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुकिंग रद्द करने पर मंडप मालिक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की बेटी की शादी बुकिंग विवाह मंडप रद्द करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मंडप मालिक और मैनेजर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, शुक्रवार को भाजपा नेता के साथ वाल्मीकि समाज पीड़ित के संग खरखौदा थाना पहुंचा। जहां पुलिस सुरक्षा में बेटी की शादी कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अलीपुर निवासी जयदीप की बहन पिंकी की शादी 9 अप्रैल को होनी है। इसके लिए हापुड़ रोड स्थित गोल्डन मंडप बुक किया गया था। मगर जयदीप के वाल्मीकि जाति का होने का पता चलते ही मंडप मालिक ने दो दिन पहले बुकिंग रद्द कर दी थी। इस मामले में पीड़ित की ओर से थाना पुलिस और एसएसपी से शिकायत की गई थी। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर मंडप मालिक कामिल और मैनेजर रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, इस प्रकरण में शुक्रवार को भाजपा नेता सचिन सिरोही और वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी कैलाश चंदोला पीड़ित जयदीप के साथ खरखौदा थाने पहुंचे। जहां जयदीप ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए शादी के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की। वहीं, सचिन ने चेतावनी दी कि बेटी की शादी उसी मंडप में कराई जाएगी। उन्होंने मंडप संचालक से इस संबंध में लिखित में सहमति पत्र लिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन



सूरजकुंड पार्क पर वाल्मीकि समाज ने की सभा
वाल्मीकि अंबेडकर संयुक्त विचार मंच की ओर से सूरजकुंड पार्क में सभा की गई। जिसमें मंडप मालिक के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए निर्णय लिया गया। इस दौरान चौधरी सुंदर लाल भुरांडा, कैलाश चंदौला, जयदीप, अमित, कुलदीप मनोठिया, सुरेंद्र भुरांडा, शिव कुमार, टीसी मनोठिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें