मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी खत्ता रोड कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बुधवार को थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह रात के समय अपने घर पर मौजूद था। इसी बीच कॉलोनी के ही रामवीर अपने साथ विक्की, रवि, पवन समेत कई अन्य लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसका उन्होंने विरोध किया था। आरोपियों ने मुकेश व उनके भाई टीटू पर हमला कर दिया था। साथ पथराव कर दिया। हमले में टीटू के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। हमले के दौरान कॉलोनी में भगदड़ मच गई। मुकेश अपने भाई को घायल अवस्था में लेकर थाने पहुंचा था। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अन्य भागे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।