फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 झोलाछाप डॉक्टरों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
6 झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके मिश्रा की तरफ से दी गई तहरीर के बाद 6 झोलाछाप के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में बताया गया कि कुछ अपंजीकृत डॉक्टर चिकित्सा कार्य करते पाए गए। प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु इन सभी को नोटिस जारी किए गए थे। जिसका जवाब नहीं दिया गया। इनमें नजराना निवासी आशियाना कॉलोनी, एमवाई खान निवासी अहमदनगर कांच का पुल, अब्बास निवासी लाल मस्जिद के पास कांच का पुल, रिहान अंसारी निवासी अहमदनगर कांच का पुल, एम कासिम अली निवासी रसूल नगर हुमायूं नगर, फुरकान अली शिका क्लीनिक फतेहउल्लापुर के खिलाफ तहरीर दी गई। यह बिना वैध प्रमाण पत्रों के चिकित्सा कार्य में लिप्त रहे। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें