फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैर में गोली मारने पर दो आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव किशोरपुर निवासी चंद्रभान उर्फ गुल्लू को सही रास्ता न बताने की बात कहते हुए अज्ञात लोगों ने पैर में गोली मार दी थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को गांव किशोरपुर निवासी किसान मजदूर खेत पर पानी लगा रहा था। दो नकाबपोश व्यक्ति उसके पास पहुंचे और गांव मखदूमपुर जाने का रास्ता उससे पूछने लगे। उसने रास्ता सही बताया, परंतु उक्त लोगों ने रास्ता गलत बताने की बात कहते हुए उसके पैर में तमंचे से गोली मार दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें