फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू महात्मा टिकैत के सात पदाधिकारियों व 30 अज्ञात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा पर बीते मंगलवार को भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों के धरना दिए जाने के मामले में टोल प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंगलवार को भाकियू महात्मा टिकैत के गौरव त्यागी, हाजी कौशर, नीरज शर्मा, अनुज, सचिन, राबिया, संदीप और लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने टोल की लाइन नंबर दो और तीन पर जबरन बूम हटाकर धरना दिया था। इससे टोल प्लाजा को राजस्व का नुकसान हुआ था। टोलकर्मियों ने बूम हटाने का विरोध किया तो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी। टोल प्रबंधक अनुज सोम की तहरीर पर सात नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें