फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर काउंसलिंग व पुरातन छात्रा सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम एवं प्रथम पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रेखा रानी तिवारी एवं पूनम देवदत्त डायरेक्टर स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज, शोभित विश्वविद्यालय मेरठ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूनम देवदत्त ने पुरातन एवं वर्तमान छात्राओं को संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए आवश्यक योग्यताओं एवं अन्य आवश्यक जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया। महिला विद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को अपनी योग्यता, क्षमता एवं रुचि के अनुसार कॅरियर चुनने अथवा चयनित लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया। सम्मेलन के संयोजक डॉ. एमसी शर्मा ने अनुशासन, पक्का इरादा एवं दूरदृष्टि के तीन सूत्रीय नियमों का पालन करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा ने किया। कार्यक्रम अंतर्गत पुरातन छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं के बीच सुखद अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पुरातन छात्राओं को महाविद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका भी प्रदान की गई। यहां डॉ. नीलम सिंह, डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. नरेंद्र कुमार व डॉ. रचना बालियान समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें