मेरठ। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हापुड़ रोड में मंगलवार को करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी रहे। पंख पोर्टल की जिला नोडल अधिकारी हेमलता, रेनू, अंसार फाउंडेशन के अध्यक्ष इरशाद व नायाब, कॅरिअर काउंसलर अशोक राजा ने छात्र-छात्राओं को करियर की जानकारी दी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुधा ने तथा संचालन तृप्ति यादव ने किया। पूजा सिंह व वर्तिका सिरोही ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। संवाद