दौराला। सिघरांवली वैर भरतपुर राजस्थान निवासी अंशुमान सिंह ने चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अंशुमान के अनुसार वह कांधला शामली निवासी शुभम सैनी के साथ उत्तराखंड घूमने जा रहा था। रास्ते में गांव समसपुर सुरानी निवासी कार्तिक की कॉल आ गई और उसने भी घूमने जाने की बात कही। इस पर वह उसे लेने सिवाया टोल के पास पहुंचे। टोल पर कार्तिक के साथ तीन अन्य लोग और भी थे। कार्तिक ने उन पर अपने गांव जाने का दबाव बनाया। उन्होंने इन्कार किया तो कार्तिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।