मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर गौशाला के सामने तेज गति से आ रहे अज्ञात कार चालक ने सब्जी का ठेला लेकर आ रहे नई बस्ती टीपी नगर निवासी राहुल को पीछे से टक्कर मार दी। राहुल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने टीपी नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से कार की पहचान कराकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद